Friday, 7 July 2017

"भीम संदेश यात्रा" प्रकाश अम्बेडकर और मीरा ताई अम्बेडकर के नेतृत्व में निकाली जायेगी,

20 जुलाई 2017 को खरगोन जिले के महेश्वर से " भीम- संदेश यात्रा" निकाली जायेगी, जिसका प्रारंभ बाबासाहेब अम्बेडकर जी के नाती माननीय - प्रकाश अम्बेडकर जी और मीरा ताई करेगी।

यात्रा महेश्वर से शुरु होकर धामनोद , मानपुर से होती हुई महुँ ( बाबासाहेब की जन्म- स्थली ) पर शाम को सभा के बाद खत्म होगी, सभा को माननीय प्रकाश अम्बेडकर जी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम की बैठक कसरावद में समाजिक कार्यकर्ताओं के साथियो के साथ की गई सभी साथियो ने अपना समर्थन देकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया बैठक में अरविन्द वर्मा, एम. डी. चौबे, नरेन्द्र राठोड़ ( पार्षद ), बबलू कानूडे, देव हतकाले, राहुल वासुरे ( एनी ), यश भार्गव ( बन्टी ) कसरावद नगर के जय भीम युवा संगठन के सभी साथी उपस्थित थे आौर वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी के जिला अध्यक्ष राहुल करोड़े भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहेगी संगठन के अविनाश गाडवे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश पासवान राष्ट्रीय महासचिव, और प्रदेश अध्यक्ष राकेश महाले भी उपस्थित रहेंगे।

No comments

Post a Comment