गिन्नी माही के बाद अब बारी है तरन्नुम बौद्ध और हेमन्त बौद्ध की आपको ज्ञात हो की गिन्नी माही ने अम्बेडकरवादी पंजाबी पॉप गीतों से धूम मचा दी है YouTube पर लाखो प्रशंसक हो चुके है आज देश का प्रमुख मिडिया भी इन्हें गम्भीरता से लेने पर विवश हो गया है यही कारण है कि "आज तक, एन डी टीवी, बीबीसी न्यूज" के अतिरिक्त अन्य कई अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय समाचार एजेंसियाँ साक्षत्कार ले रही है.
आपको बता दे पंजाबी एंव बॉलीबुड पॉप गायक हनी सिंह भी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को अपना आदर्श मानते है।
आपको बता दे पंजाबी एंव बॉलीबुड पॉप गायक हनी सिंह भी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को अपना आदर्श मानते है।
![]() |
| गिन्नी माही |
अब इसी कड़ी में अगला नाम हेमन्त बौद्ध एंव तरन्नुम बौद्ध का जुड़ गया है यह दोनों अम्बेडकरवादी समाजिक मिशन के लिए प्रेरक गीतों से जागृति ला रहे है इन्होंने देश के लगभग सभी राज्यो में अपनी कला का जादू बिखेर दिया है आज इनके लाखो प्रशंसक है. अभी हाल ही में गुलशन कुमार की म्युजिक कंपनी T-SERIES द्वारा एक ऐलबम रिलीज किया गया है जो की बहुत लोकप्रिय हो रहा है. ''रोहित तेरी शहादत से क्रांति का आगाज हुआ'' यह कोई नारा नहीं है यह उस गीत के बोल है जिसने शोषित वर्ग में चेतना जगा दी है.
![]() |
| हेमंत बौद्ध के साथ तरन्नुम बौद्ध एंव वरिष्ठ पत्रकार रमालक्ष्मी, |
हेमंत बौद्ध के साथ तरन्नुम बौद्ध ने इस गाने को गाया है. हेमंत बौद्ध एंव तरन्नुम बौद्ध द्वारा गाए गए इस गाने को T-SERIES के जरिए अम्बेडकरी आंदोलन का म्यूजिक एल्बम रिलिज होना बहुत महत्वपूर्ण है. भारत की वरिष्ठ पत्रकार रमालक्ष्मी जो अमेरिका का प्रसिद्ध अख़बार 'The Washington Post' की प्रतिनिधि है. उन्होंने अख़बार के अगले अंक के लिए हेमन्त बौद्ध और मशहूर गायिका तरन्नुम बौद्ध का इंटरव्यू लिया.
आम्बेडकरी-बौद्ध आंदोलन को लेकर और क्रांति-विद्रोह के संगीत को लेकर काफी चर्चा हुई.
आप इस लिंक
को क्लीक करके इनके गीतों को भी देख सुन सकते है. दोस्तों उत्साहित करिए हमारे उभरते हुए युवा अम्बेडकरवादी गायको को तो आज ही इनके ऐलबम खरीदिए.
![]() |
| गिन्नी माही |
हम अगले पोस्ट पर किसी अन्य अम्बेडकरवादी गायक, कलाकार से आपको रूबरू करवाएँगे कोई नाम आपके पास हो तो हमे मेल द्वारा सूचित कीजिए।
जय भीम-नमो बुद्धाय!!
आलेख- सुरेश पासवान, छिंदवाड़ा, म.प्र
आलेख- सुरेश पासवान, छिंदवाड़ा, म.प्र




No comments
Post a Comment