Sunday, 23 April 2017

मोदी राज बेनकाब किसानों ने खुद का ही पेशाब पिया

तमिलनाडू के किसान अपनी दुर्दशा को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 39 दिनों से प्रदर्शन, अनशन कर रहे है, लेकिन न तो सरकार की नींद खुल रही है और उसके दिन रात काम करने वाले मुखिया की,
मीडिया की तो आप पूंछो ही मत, वह योगी-मोदी से फुर्सत ही नही है।

कुछ दिनों पूर्व अन्नदाताओ ने नग्न होकर प्रदर्शन किया था, जो कि देश व देशवासियो के लिए बेहद शर्मनाक है। कल अन्नदाताओं ने खुद का ही पेशाब पिया और अब उन्होंने मल ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

यह सरकार देश के किसानों को कितना और किस स्तर तक नीचे गिराएगी ?

क्या किसान भाइयों की इस दुर्दशा को लेकर हमारे फोटोबाज पीएम कुछ निर्णय लेंगे ?

क्या मीडिया भी सोनू निगम, तीन तलाक से फुर्सत लेकर इतने गम्भीर मामले पर संज्ञान लेगा?

यह किस तरह के भारत का निर्माण हो रहा है, किन कीमतों पर हो रहा है। देश के पीएम मोदी को उनके चापलूस नीतिकार कौन से चश्मे से उन्हें नया भारत दिखा रहे है।

अब अन्ना, श्री श्री रविशंकर, उद्योगपति योग गुरु रामदेव, केजरीवाल इत्यादि इन किसान भाइयों की लड़ाई में शामिल नही हो रहे है या फिर भाजपा द्वारा कराया गया इनका रीचार्ज खत्म हो गया है?

या जिस मिशन के लिए भाजपा इन्हें लाई थी वह सत्ता के बाद काम खत्म।

जागो भारत जागो...




 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store

Wednesday, 19 April 2017

जो उखाड़ना हो वो उखाड़ लो.....

मोदी सरकार अब उस फेमस गीत की याद दिला रही है जिसे गोविंदा पर फिल्माया गया था.

गीत के बोल "मैं चाहे ये करो, मैं चाहे जो करू मेरी मर्जी..."

यह कहावत भी याद आ गई " #जो_उखाड़ना_हो_वो_उखाड़_लो

देश के विश्वविद्यालय सोशल जस्टिस और डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की विचारधारा वाले छात्रों चुन-चुन कर निपटा रहा है.

चाहे वह रोहित वेमुला हो या हाल ही में जेएनयू में सन्देहास्पद तरीके से मृत छात्र हो, नजीब का लापता होना और मद्रास आईआईटी में अम्बेडकर पेरियार स्ट्डी सर्कल पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनुस्मृति ईरानी का सीधा दखल.

 अब ताजा मामला पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित पीएचडी छात्र दिलीप यादव को संस्थागत कार्यवाही का दबाव बना कर सोशल जस्टिस पर खामोश रहने की धमकी,यह सब किसके इशारे पर हो रहा है?

दिलीप यादव ने अपने फसेबूक पोस्ट में लिखा है कि
"#JNU प्रशासन पूछ रहा है क्यों न मेरे ऊपर कार्यवाही करे बिलकुल कार्यवाही  करिये, जेनयू से निकालिये हम तैयार है आपकी कार्यवाही के लिए.....

फिर दिलीप ने आगे लिखा है;  याद रखिये आपने वंचितो को हायर एजुकेशन से दूर किया है, १०० परसेंट वाइवा किया है जिसमे जातिवाद को बढ़ावा दिया, लड़कियों को मिलने वाले डेप्रिवेशन पॉइंट हटा दिए. इसके बाबजूद आप चाहते है कि अकादमिक कौंसिल मीटिंग आप लोग कर लेंगे और हम लोग चुप बैठे रहेंगे.  तो ये होना अब  सम्भव नहीं है वाईस चांसलर साहेब. इस बार नहीं छोड़ेगे अपना हक़ जरूर लेंगे आपके इन नोटिस से हम नहीं डरने वाले.

देश भर में शिक्षण संस्थानों का यही हाल है किन्तु मीडिया इस खबर को बीजेपी से रिश्वत लेकर डकार भी नही रहा है लेकिन हम लिखेंगे साथियो हम साथ देंगे छात्रों के ऐसे न्यायसंगत आंदोलन का आप भी ऐसी खबरों पर नजर रखे और उसे सोशल साइट्स पर फैलाइये देखते है यह तानाशाह कब तक जुल्म करते है?
सुरेश पासवान की तीखी प्रतिक्रियां




 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store

Sunday, 16 April 2017

नागमणि कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, वी लव बाबासाहेब नियुक्त किया गया

बेतिया,बिहार: जुझारू,कर्मठ,सक्रिय भीम सैनिक नागमणि कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी नियुक्त किया गया।
 इनकी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियो ने बधाई दी है ज्ञात हो कि नागमणि कुमार सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते है। बहरहाल उमीद की जा रही है की बिहार में संगठन से युवाओं को जोड़ा जाएगा।

जो भी बिहार के युवा सोशल मिडिया में सक्रिय है और वे बाबासाहेब के समाजिक मिशन को आगे बढ़ाना चाहते है वे प्रदेश अध्यक्ष से सम्पर्क कर सकते है।

इनकी नियुक्ति का प्रस्ताव बाबासाहेब अम्बेडकर की 126 वी जयंती के अवसर पर सुरेश पासवान राष्ट्रीय महासचिव ने मंच में किया जिस पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष माला दास ने सहमति प्रदान करते हुए मंच पर ही सार्वजनिक घोषणा की और सुरेश पासवान ने फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा और बधाइयों का ताता लग गया।

आपको बता दे वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी एंव क्षेत्रीय कई अम्बेडकरवादी संगठनों के सयुक्त प्रयास से बेतिया में इस वर्ष अम्बेडकर जयंती बहुत ही हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुई।

बाबासाहेब अम्बेडकर जी की 126 वी जयंती पर वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी के बैनर तले वैचारिक संगोष्टी भी कई मायनो में एक क्रांतिकारी संदेशो के साथ सम्पन्न हुई।

क्षेत्रीय नागरिको ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रसंशा भी की, आपको बता दे इस आयोजन को सफल बनाने में जितने भी साथियो ने सहयोग दिया जिसका अभार नागमणि ने कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य से दिया।





 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store

Monday, 10 April 2017

चुनाव आयोग भी EVM घोटाले में मिला हुआ है?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बार फिर ईवीएम में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और बीजेपी को दुर्योधन बताते हुए कहा कि आयोग किसी भी कीमत पर बीजेपी को जिताना चाहता है।

 उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, पर उनकी जांच न करवा कर चुनाव आयोग आशंकाओं को जन्म दे रहा है। केजरीवाल लगातार ईवीएम का मुद्दा उठा रहे हैं..





 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store

Sunday, 9 April 2017

द्रोणाचार्य की हार और बुद्ध, फुले, अंबेडकर विचारधारा की जीत

ग्वालियर से क्रांतिकारी खबर..

डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया (DAFSI) एंव आंदोलनरत छात्र-छात्राओं का जबरजस्त-प्रभावी विरोध प्रदर्शन, आंदोलन हुआ सफल आप सभी को बधाई-क्रांतिकारी जय भीम.

मामला क्या है जानिये:

ग्वालियर, म.प्र: जीवाजी यूनिवर्सिटी में फुले-अंबेडकर जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता न करने देने व भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर प्रो. गणेश दुबे अपमानजनक टिप्पणी की थी जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गणेश दुबे ने छात्रों के साथ बदसलूकी भी कर दी थी.

छात्र आंदोलन हुआ उग्र:

कुलपति संगीता शुक्ला से उन्होंने बात करने की कोशिश की उन्होंने एक और प्रोफेसर आर. ए. शर्मा को बातचीत के लिए भेजा जो आते ही छात्रों से उलझ गए.

उक्त घटना के बाद छात्रों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा था. यूनिवर्सिटी प्रशासन  आंदोलनकारी छात्रों के दमन कर आंदोलन खत्म करना चाह रहा था जिसके तहत कैंपस में धरना दे रहे करीब 200 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

इस कार्यवाही के बाद डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ऑफ इंडिया (DFSI) के सदस्य छात्रों ने इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमे शहर, प्रदेश के अम्बेडकरवादी सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया था.
महिलायें, बच्चे सड़को पर उतर रहे थे आंदोलन आग की तरह फैल रहा था जिला प्रशासन फिर हुआ चौकन्ना हुआ.

प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया बीबीसी और नेशनल दस्तक को छोड़ सभी ने आंदोलन के खिलाफ निगेटिव खबरे छापी.
पूर्व की तरह सोशल मीडिया में सक्रिय देश भर के अम्बेडकरवादीयो एंव सामाजिक न्याय पर विश्वास रखने वालो ने जातिवादी ग्रसित शिक्षको के खिलाफ सयुक्त अभियान चलाया.
सोशल मीडिया में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को अपमानित करने वाले शिक्षको के खिलाफ खूब गुस्सा, नाराजगी देखी गई.

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मण्डल, नेशनल दस्तक एंव वी लव बाबासाहेब पेज द्वारा इस घटना को देशव्यापी बना दिया गया जिसके आगे जातिवादी मीडिया झूठा साबित हुआ.
जिला प्रशासन- विश्वविद्यालय प्रशासन वक्त की नजाकत समझते हुए हुआ सक्रिय आंदोलनरत छात्रों को शांत करने की रणनीति तेज हुई.

आरोपी प्रोफेसरों पर हुआ मामला दर्ज:

छात्रों ने दोनों प्रोफेसरों- गणेश दुबे और आर. ए. शर्मा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज करा दिया. अब प्रोफेसरों की गिरफ्तारी का खतरा मँडरा रहा है.

आरएसएस का छात्र संगठन ABVP प्रोफेसरों के समर्थन में आया:

जातिवादी ग्रस्त प्रोफेसरों को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सामने आया
एबीवीपी ने प्रोफेसरों पर एफ. आई. आर. कराने वाले छात्रों को बर्खास्त करने की माँग की है.

कांग्रेस छात्र संगठन एन एस यु आई की भूमिका अभी तक संदेहास्पद है:

NSUI की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. छात्रों के मुताबिक NSUI जातिवादी प्रोफेसरों के गुपचुप रूप से समर्थन कर रहा है.

डी एस एफ आई का आंदोलन सफल हुआ:

DASFI ग्वालियर जीवाजी आंदोलन कल  शाम 08.04.2017 विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मांगे मान लेने के बाद खत्म कर दिया है.

यह मांगे थी:

1. प्रो गणेश दुबे को तुरंत पद से हटाया जाए और उनपर उचित कार्यवाही हो.
2. संगठन के कार्यकर्ताओं का निष्काशन रद्द किया जाए.
3. संगठन कार्यकर्ताओ के खिलाफ सभी झूठे केस वापिस लिए जाए.
4. जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि विभाग मे बाबा साहब डॉ आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए.
5. विधि विभाग का नाम बाबा साहब डॉ आंबेडकर के नाम पर रखा जाए.

बताया जा रहा है कि इन सभी मांगो को कल प्रशासन ने मान लिया है. कुलपति तथा कुलसचिव ने छात्र एवम छात्राओ को कल शाम जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया.
संजय बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉ आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया 

उक्त जानकारी संजय बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉ आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) ने अपनी फेसबुक पर साझा की है उन्होंने आगे लिखा कि यह जीत हमारे आदर्श राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, बाबा साहब अम्बेडकर एवम समस्त बहुजन महापुरुषों के विचारों की जीत है.
डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) की समस्त टीम को बधाई. मप्र इकाई जीवाजी विश्वविद्यालय इकाई के संघर्ष को सलाम. सभी सहयोगी संगठन, बहुजन मीडिया एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एंव बधाई.

वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी की समस्त टीम की ओर से हम बधाई प्रेषित करते है छात्र, छात्राओं को क्रांतिकारी जय भीम - जय भारत का अभिवादन.

समाचार संकलन:
सुरेश पासवान, राष्ट्रीय महासचिव
वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी, भारत







 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store