Sunday, 18 December 2016

अप्रवासी भारतीय भी अम्बेडकरवाद को जनांदोलन बनाने के लिए सक्रिय हुए.

राजेश राज, प्रदेश अध्यक्ष(तेलंगाना), वी लव बाबा साहेब सोशल सोसायटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माला दास की सहमती से अपनी प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की है.
मार्गदर्शक
दिगम्बर काम्बले
राजेश राज ने बताया की टीम में अनुभवी, अम्बेडकरवादी, शिक्षित, युवाओ को मौका दिया गया है ताकि वे हमारे महापुरुषो के मानवतावादी विचारो से समाजिक क्रांति ला सके.
 दयान्ध (सेवानिरवृत अभियंता),मार्गदर्शक
 गंगाराम (भूतपूर्व आई ए एस अधिकारी),मार्गदर्शक
 रामचन्द्र, मार्गदर्शक
नक्का राजेंद्र राव, मार्गदर्शक
राजेश राज, प्रदेश अध्यक्ष(तेलंगाना)
गौरतलब हो कि यह संग़ठन वर्तमान में धरातल पर भी सक्रिय हो चूका है जबकि इस संगठन की नीव सोशल मिडिया के माध्यम से रखी गई थी आज सोशल मीडिया ही सच्चाई का एक पर्याय बन गया है इसके माध्यम से देश के लाखो अम्बेडकरवादी बेधड़क अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त कर रहे है.
महिला प्रकोष्ठएनामलिया मंजुला - प्रदेश अध्यक्ष,  
प्रदेश सचिव
कव्वाम पल्ली राजकुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष,
 
अवनरी प्रभाकर
 मुस्लिम प्रकोष्ठ
मो. इमरान - प्रदेश अध्यक्ष
जबकि देश के नामी मिडिया समूह झूठ - अन्धविश्वास का सहारा ले कर अपना व्यवसाय चला रहे है वे सरकार के बंधुवा मजदूर साबित हो रहे है मद्रास आई आई टी, रोहित वेमुला काण्ड, जे एन यु विवाद हो या  गुजरात में हुए गौ रक्षको द्वारा सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गई थी जिसके विरोध में देश भर के युवाओं ने सोशल मिडिया द्वारा जनजाग्रति फैलाई सरकार और व्यवस्था के खिलाफ खुल कर हमला बोला जिससे गुजरात में एतिहासिक आन्दोलन सफल हुआ और यह आन्दोलन आज समाजिक क्रान्ति की मिशाल बन चूका है.
वी लव बाबा साहेब सोशल सोसायटी नामक पंजीकृत संगठन जो सोशल मिडिया में अम्बेडकरवाद की पहचान बन चूका है फेसबुक पेज पर ५६००० फोल्लोवेर्स जुड़े है ४ लाख से अधिक लोग इसके पोस्ट पढ़ रहे है. twitter, YouTube, WhatsApp में भी सक्रियता है इस लोकप्रियता से उत्साहित हो कर अब यह संगठन धरातल पर भी सक्रिय हो गया है.
राजेश राज, प्रदेश अध्यक्ष सऊदी अरब में निवासरत् होने के बाबजूद महापुरुषों के त्याग, संघर्षो को अपने गृह प्रदेश तेलंगाना के युवाओं तक पहुँचा रहे है वे कहते है कि "हमारे रक्त की हर बून्द महापुरुषों की कर्जदार है.
प्रदेश सयुक्त सचिव
 कयटी शंकर
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
 मयाकाला शिव प्रसाद
किन्तु मनुवादियों के षड्यंत्र के कारण आज का युवा मानसिक गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ है अतः हमे उन्हें महापुरुषों की वैचारिक क्रांति के माध्यम से मुक्त करना होगा."
आपको बता दे की राजेश राज ने अपनी सशक्त टीम में अप्रवासी भारतीयो को भी शामिल किया है विदेशो में रहने के बावजूद स्वदेश में रहने वाले अपने 85% अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यको के स्वाभिमान, आत्म सम्मान, समाजिक स्वतंत्रता, आर्थिक स्वावलम्बन और शैक्षणिक स्तर पर विकसित करने का सकारात्मक-रचनात्मक पहल को जनांदोलन बनाने की दिशा में प्रयासरत् है.
मयाकाला महेश
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
 लॉयन कुमार
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
अविनाश गाडवे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव सुरेश पासवान, राष्ट्रीय महासचिव ने देश के सभी अम्बेडकरवादियो से अपील की है की यूट्यूब चैनल को प्रचिरत करे ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इसे अम्बेडकरवाद की आवाज बनाया जा सके इसके लिए आप सभी को Youtube में WE Love BABASAHEB सर्च करके उसे Subscribe करे.

 बन्दा रवि
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
 अधिवक्ता बोल्लै रमेश
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
टोटा किशन
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
तेलंगाना प्रदेश की कार्यकारणी पहली सूचि:

मार्गदर्शक
1. दिगम्बर काम्बले
2. दयान्ध (सेवानिरवृत अभियंता)
3. गंगाराम (भूतपूर्व आई ए एस अधिकारी)
4. रामचन्द्र

5. नक्का राजेंद्र राव
प्रदेश उपाध्यक्ष
1. अवनरी प्रभाकर
प्रदेश सचिव
1. कव्वाम पल्ली राजकुमार
प्रदेश सयुक्त सचिव
1. कयटी शंकर
पुररे रंजीत
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
महिला प्रकोष्ठ
एनामलिया मंजुला - प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश मुस्लिम प्रकोष्ठ
मो. इमरान - प्रदेश अध्यक्ष
 पसुला राजेंदर
 प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य
1. मयाकाला शिव प्रसाद
2. बन्दा रवि
3. लॉयन कुमार
4. पुररे रंजीत
5. मेसु भीम
6. अधिवक्ता बोल्लै रमेश
7. पसुला राजेंदर
8. टोटा किशन
9. तल्लापल्ली रवि

10. मयाकाला महेश
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज ने बताया की शीघ्र ही जिला अध्यक्षों की घोषणा भी जायेगी इस अवसर पर सभी वरिष्ट पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की है.
तल्लापल्ली रवि
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य




 B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

Up to 40% off on Smartphones
The Electronics Store


  • Sunday, 11 December 2016

    महापुरुषों का स्मृति दिवस, जन्म दिवस औपचारिक रूप से नही मनाया जायेगा-क्रांतिकारी भीम सैनिक

    छिंदवाड़ा, म.प्र: गुरु रविदास मंदिर धाम मे बाबासाहेब अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस संकल्प दिवस के रूप में स्मरण किया गया।

    कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कार्तिक डोले व साथियों ने कल बाबासाहेब को नमन किया।
    कार्तिक डोले, जिला उपाध्यक्ष वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी द्वारा विगत एक माह से गरीब बच्चों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है इस कार्य में समय-समय पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवा मण्डराह, नीरज अहिरवार व अन्य साथी मार्गदर्शन देते है।

    संगठन द्वारा शिक्षा को मिशन के रूप में अपनाया गया है विगत माह वी लव बाबासाहेब, जय भीम सेना द्वारा सयुक्तरूप एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई थी जिसमे संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश महाले, प्रदेश महासचिव गुरुप्रसाद सूर्यवंशी की उपस्थिति में महापुरुषों के क्रांतिकारी विचारों पर मन्थन हुआ तद्पश्चात यह निर्णय लिया गया की शिक्षा को ही हमे परिवर्तन का माध्यम बनाना होगा, मुम्बई में इस मिशन पर लगभग 5 वर्ष कार्य कर चुके विनोद धनराज ने बहुत ही सूक्ष्मता से प्रकाश डाला था सभी ने एक स्वर में उनके सुझावों पर अमल करने का फैसला लिया था।

    कल जब पूरी दूनियाँ बाबासाहेब अम्बेडकर जी को याद कर रही थी तब छिन्दवाड़ा, मध्यप्रदेश के भीम सैनिक यह चिंतन करने में व्यस्त थे की आखिर बाबासाहेब के जाने के बाद "वैचारिक क्रांति, समाजिक क्रांति, सांस्कृतिक क्रांति, आर्थिक क्रांति, एंव राजनैतिक क्रांति का चक्र क्यों थम गया है?" इस पर गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया की बाबासाहेब या अन्य महापुरुषों का स्मृति दिवस, जन्म दिवस औपचारिक रूप से नही मनाया जायेगा बल्कि हमारे महापुरुषों के किए गए संघर्षो से प्रेरणा लेकर उस पर अमल किया जाये क्योंकि शर्म-दुःख की बात है जिस महापुरुष को दुनिया ज्ञान का प्रतिक मानती है उसी के स्मृति दिन पर इक्का-दुक्का लोग एकत्रित हो पाते है जबकि भारत के सभी वर्गो के हितों के लिए महापुरुषों ने अपना सर्वशः त्याग दिया था।

    किन्तु अब यह नही होगा मानसिक गुलामी की दास्ताँ अब खत्म होगी इसकी घोषणा गई।





     B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

    Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

    Up to 40% off on Smartphones
    The Electronics Store

    Monday, 5 December 2016

    बेटे की स्मृति में अम्बेडकरवादी परिवार ने अति गरीबो के लिए मुफ़्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की

    बैतूल,म.प्र: सागर मांडवे की स्मृति में अति गरीबो के लिए मुफ़्त एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ हुई.
    आपको बता दे की सागर मांडवे 26 वर्ष की अल्प आयु में ही विगत वर्ष उनकी मृत्यु हो गई थी, वे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू(म.प्र) मे पी एच डी शोधार्थी थे.
    उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर परित्राण पाठ (बौद्ध धम्म संगोष्ठी) का आयोजन बेतूल, मध्यप्रदेश मे किया गया.
    आयुष्मति सया वासुदेव मांडवे द्वारा अपने पुत्र सागर मांडवे की स्मॄति मे अति गरीब व्यक्तियों के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस की शुरुआत की गई.
    शासकीय चिकित्सालय बेतूल को सुपुर्द की गई इस अनुकरणीय कार्य की शहर में खूब सराहना हो रही है नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य ने मांडवे परिवार के इस महान मानवीय कार्य की प्रसंशा की.
    मांडवे परिवार द्वारा स्थानीय बौद्ध विहार, कालापाठा, बेतूल मे सागर पुस्तकालय भी का प्रारम्भ किया गया जिसमे लगभग 10,000 रुपये मूल्य की बौद्धिक साहित्य एंव अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों की व्यवस्था की गयी इस सराहनीय कार्य पर बौद्ध भँते दीपांकर जी
    एस. के. मांडवे, शंकर मांडवे, कृष्णा राव मांडवे, एम. एल. पाटिल ,यूपी सीओ चौकीकर, ,देवराव झरबड़े,
    कमलेश कापसे ,रमेश उबनारे, मुकुंद चन्देल, वी. डी.विजयकर , भीमराव झरबड़े ,विजय मांडवे, अजय मांडवे, सुनील मांडवे आदि समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
    गौरतलब हो कि यह एम्बुलेंस अति गरीब लोगो के लिये 24 घंटे जिला चिकित्सालय मे निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी
    उक्त अनुकरणीय एंव सराहनीय कार्य की सम्पूर्ण  जानकारी इंजीनियर संजय झरबड़े ने दी है.




    Up to 40% off on Smartphones
    The Electronics Store

    Thursday, 1 December 2016

    एक अनोखी शादी जो बन गई सभ्य समाज का आदर्श

    आगरा: एक अनोखी शादी, एक रचनात्मक पहल, एक सुधारवादी कदम जो बन गया सभ्य समाज का आदर्श जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे है ग्राम-अमाही ,पोस्ट जैतपुर कलां , तहसील- बाह ,आगरा, उ.प्र. की यहाँ के निवासी शौर्य गौतम जो की "वी लव बाबासाहेब सोशल सोसायटी" के राष्ट्रीय प्रवक्ता है उन्होंने समाज में फैली


    कुरूतियों को दूर करने के लिए इस क्षेत्र में आंदोलन किया है समाजिक न्याय की क्रांति का नेतृत्व कर इस क्षेत्र के युवाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है शिक्षा द्वारा हर अमानवीय परम्पराओं का मुकबला करने के लिए सदैव सक्रिय रहते है.
    इन्होने अपनी शादी को आदर्श शादी बनाने के लिए परम्पराओं से हट कर रचनात्मक पहल की जिसकी चर्चा होनी चाहिये और जितना हो सके उतना सराहा जाये तो भी कम होगा.
    शौर्य गौतम अपना आदर्श बुद्ध, फुले, अम्बेडकर को मानते है वे बौद्ध धम्म के अनुयायी है इसलिए इन्होंने अपनी शादी का प्रत्येक कार्यक्रम बौद्ध संस्कृति अनुरूप सादगी पूर्ण किया संक्षेप में हम आपको बताते है जब शादी का रिसेप्शन या भोज होता है तो नाच, गाना, पार्टी, डीजे की धुन में मदहोश युवा थिरकते नजर आते है कभी-कभी तो फूहड़ता की सीमा भी लाँघि जाती है, धन पानी की तरह बहाया जाता है कुरूतियों का बोल बाला नजर आता है किन्तु इन्होने अपनी शादी को धम्म समारोह बना दिया जिसमें इनका साथ वी लव बाबासाहेब संगठन के राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी दिया अधिवक्ता माला दास राष्ट्रीय अध्यक्ष, अविनाश गाडवे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विवेक भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश पासवान राष्ट्रीय महासचिव, पंकज छायवान राष्ट्रीय सचिव, गजेन्द्र कुमार जाटव राष्ट्रीय सचिव, जेपी सिंह प्रभारी नई दिल्ली, भीमप्रकाश गौतम प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश, गिरिराज वेद प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, राजू कापसे प्रदेश प्रवक्ता म.प्र, विनोद धनराज समाजिक कार्यकर्ता,
    राष्ट्रीय युवा कवि मंजीत सिंह, कपिल गौतम प्रेम संस्थापक सम्यक शिक्षा संघ, चमन भारती महासचिव अनुसूचित जाति जनजाति वेलफेयर संगठन, मुनेंद्र के अतिरिक्त सौकड़ो की तादात में युवा साथी उपस्थित थे.
    गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम में करीब 6 प्रदेशों से वी लव बाबासाहेब संगठन से पदाधिकारी शिरकत कर रहे थे जिसमें हरियाणा,उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के भीम सैनिक उपस्थित थे.
    जिसमें राष्ट्रीय कवि मंजीत सिंह अवतार ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से लोगों को जागरूक किया, एंव सभी वक्ताओं ने शादी को बुद्ध, फुले, अम्बेडकर के संघर्षो का मंच बना कर उपस्थित ग्रामीणो, रिश्तेदारों को सच्चे इतिहास से रूबरू करवाया.
    पर्दा प्रथा पर प्रभावकारी ढंग से डॉ. एस. एन. गौतम के वक्तव्य दिए जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्त्रियों ने घूँघट उतार दिए उम्मीद की जा रही है की अब इस क्षेत्र में घूँघट प्रथा खत्म होंगी साथ ही अम्बेडकरी आंदोलन का सकारात्मक सन्देश पहुंचेगा.
    इस ऐतिहासिक सफल आयोजन का श्रेय शौर्य गौतम उनके मित्र, परिवार, रिश्तेदारों एंव सभी ग्रामवासियो को भी दिया जाना चाहिए.








     B. R. Ambedkar: Books, Biography, 

    Visit Amazon.com's B. R. Ambedkar Page and shop for all B. R. Ambedkar books and other B. R. Ambedkar related products (DVD, CDs, Apparel). Check out pictures http://www.Amazon.in/exec/obidos/redirect-home?tag=wlbs-21&placement=home_multi.gif&site=amazon

    Up to 40% off on Smartphones
    The Electronics Store